Friday, October 24, 2025
More

    केंद्रीय मंत्री शाह ने ओडिशा किया चुनाव प्रचार

    नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (मंगलवार) ओडिशा में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। दरअसल पार्टी के प्रमुख नेता और स्टार प्रचारक इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि सोमवार को अमित शाह ने हरियाणा में चुनाव प्रचार किया था। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह आज सबसे पहले सुबह 10:30 बजे संबलपुर, दोपहर साढ़े 12 बजे केंदुझर और दोपहर सवा दो बजे ढेंकानाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो पुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे। शाह इस लोकसभा क्षेत्र के नयागढ़ में शाम चार बजे भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा के रोहतक से करेंगे। यहां उनका रोड शो सुबह 10:10 बजे शुरू होगा। यहां से वह जींद पहुंचेंगे। जींद में नड्डा का रोड शो दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा।

    जींद से नड्डा सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां वह शाम छह बजे दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो जाट चौक चौपाल से पालम रेलवे स्टेशन तक निकलेगा। रोड शो करने के बाद नड्डा पीतमपुरा पहुंचेंगे। पीतमपुरा के महेंद्र पार्क चौक पर वह रात आठ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular