Friday, October 24, 2025
More

    वरुण धवन बने पिता, नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म

    बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और ऋचा चड्ढा जैसी एक्ट्रेस पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। हाल ही में यामी गौतम ने बेटे को जन्म दिया। एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है।

    नताशा ने शादी के 3 साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। लेबर पेन के बाद 3 जून को दोपहर में नताशा को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद फैंस को खुशखबरी सुनने का बेसब्री से इंतजार था। वो इंतजार खत्म हो गया है।

    वरुण ने वाइफ के लिए सारे काम छोड़ दिए थे। वो पत्नी के साथ रहे। वरुण ने इस साल की शुरुआत में 18 फरवरी को फैंस को खुशखबरी दी थी कि नताशा और वरुण माता-पिता बनने वाले हैं।

    एक्टर ने सोशल मीडिया से नताशा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो नताशा दलाल का बेबी बंप चूमते हुए दिखाई दिए थे। इसे शेयर कर उन्होंने कहा था कि वो इस साल अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

    नताशा, वरुण के बचपन का प्यार हैं। एक्टर उन्हें तब से पसंद करते थे, जब वो छठी क्लास में थे। तभी से लेकर कॉलेज तक वरुण ने कई बार नताशा को प्रपोज किया था, वो नहीं मान रही थीं।

    बाद में एक्टर ने उनका दिल जीत लिया और काफी समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 में शादी कर ली थी। इनकी शादी को 3 साल का वक्त हो चुका है।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular