Sunday, June 1, 2025
More

    योग जागरूकता के लिए वाहन रैली निकाली गई

    उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वाधान में

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वाधान में आशियाना क्षेत्र में योग जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। जिसे उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता एवं चिरंजीव भारती स्कूल के निर्देशक कर्नल राजा ने हरी झंडी दिखाकर योग जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया।

    यह भी पड़े-नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में सीएमएस शिक्षिकाओं ने लहराया परचम 

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा

    उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया समिति के तत्वाधान में 21 जून को चिरंजीव भारती स्कूल सेक्टर एम , आशियाना में बड़ी संख्या में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
    जिसमें आशियाना क्षेत्र के सभी पार्कों में सुबह योगाभ्यास करने वाले योगाभ्यासी सामूहिक रूप से योग करेंगे।

    यह भी पड़े-सबसे ज्यादा बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर दी बधाई

    करो योग रहो निरोग के नारे

    योग जागरूकता वाहन रैली में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन पर महिलाएं एवं पुरुष सवार होकर निकले तथा योग जागरूकता वाहन रैली में योग जागरूकता का रथ भी साथ में चला योग का प्रचार प्रसार किया गया, करो योग रहो निरोग के नारे लगाए। योग जागरूकता वाहन रैली की शुरुआत जोनल पार्क आशियाना से हुई तथा समापन चिरंजीवी भारतीय स्कूल सेक्टर एम में किया गया।

    यह भी पड़े-ट्रेनों व प्लेटफार्मों से चोरी किए गए दस लाख के मोबाइल बरामद 

    आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा योग के माध्यम से ही स्वस्थ रहा जा सकता है एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है उन्होंने सभी से योग अपनाने की अपील की उन्होंने कहा योग से मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है।

    यह भी पड़े-लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले सेना प्रमुख

    योग जागरूकता वाहन रैली में डेनियल हेल्थ केयर मैनेजिंग डायरेक्टर राज दुबे ,वरिष्ठ समाजसेवी संजय मिश्रा, सरस मिश्रा एस के कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर(प्रदेश संयोजक) शैलेश कुमार श्रीवास्तव शैलू, इको गार्डन के योगाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संजीव नारायण, बुद्ध पार्क नंबर 3 के योगाचार्य राजकुमार शुक्ला, रजनी शुक्ला, अन्नु जी,आलोक सिंह, बुद्धा पार्क नंबर 2 से आर. डी वर्मा, वंदना जायसवाल,केंट मंडल अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डाक्टर चंद्र प्रकाश गौड़, शामिल रहे। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति की पूरी टीम के साथ क्षेत्र के विशाल जन समूह ने इस यात्रा में घर-घर लोगों में योग के अलख जगाने का संकल्प लिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular