मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चन्द्रयान-3 कार्यक्रम को स्कूलों मे किया गया लाइव प्रसारण
लखनऊ। चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करना हिन्दुस्तान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुई है। जिससे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘चंद्रयान-3 की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के स्वर्णिम युग का आरंभ कहा है।
यह भी पड़े- पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया
बुधवार को मिशन की सफलता के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव के साथ अर्जित इस उपलब्धि के लिए इसरो की टीम का हार्दिक अभिनंदन है।मुख्यमंत्री योगी चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के साक्षी बने। सीएम ने अपने आवास पर भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सीधा प्रसारण देखा।
चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद उन्होंने सभी को बधाई दी और इस उपलब्धि को नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है।
यह भी पड़े- नई वस्त्रोद्योग नीति में महिलाओं को भूमि क्रय पर 100 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी में छूट
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन से वैज्ञानिकों को अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी और यह ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। यह ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के अथाह सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। भारत की यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साकार होने की बात कही। उल्लेखनीय है की भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है।
मंत्रियों ने भी दी हार्दिक बधाई
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को बधाई दी। इसरो के तीसरे चन्द्र मिशन, चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर समस्त देश व प्रदेशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि यह हम सबके के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अवसर है। देशवासियों ने चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग को राष्ट्रीय पर्व की भांति गर्व व उत्साह के साथ मनाया। भारत ने नया इतिहास रच दिया। यह नये भारत का सूर्याेदय है।
यह भी पड़े- शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर क्रांति का दौर: जगजीवन प्रसाद
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष की नयी ऊंचाईयों को छू रहा है। चन्द्रमा पर चन्द्रयान-3 के लैण्ड करना हिन्दुस्तान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति आज अपने सरकारी आवास 10अ कालिदास से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस अवसर पर उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, जिन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि देश के नाम की है। उनके (वैज्ञानिकों) इस कार्य की आज पूरे देश में प्रशंसा हो रही है।