मदिरा एवं भांग के दुकानों के लिए अब तक हुए 34378 आवेदन

लखनऊ। प्रदेश में देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन हेतु 20 फरवरी की शाम तक कुल 34378 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इससे 175.12 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी आबकारी विभाग को मिली हैं।
आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण 14 फरवरी, 2025 से शुरू हो चुका है। 17 फरवरी से पंजीकरण के साथ आवेदन भी आरम्भ हो गये हैं एवं पंजीकरण तथा आवेदन दोनों ही दिनांक 27.02.2025 को सायं 05 बजे तक आनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर किए जा सकते हैं।
Back to top button