सिद्धार्थनगर पुलिस e-Office सिस्टम लागू करने वाला बना प्रदेश का पहला जनपद

राजीव जैन, 

अमित कुमार आनन्द

e-Office सिस्टम एक digital workplace solution है। जिसका निर्माण NIC द्वारा किया गया है। e-Office सिस्टम का विजन समस्त कार्यालय को सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कामकाज को प्राप्त करना है।यह केन्द्रीय सचिवालय नियमावली (CSMeOP) पर आधारित है,

 

e-Office सिस्टम  द्वारा कार्यालयो में की जा रही सम्पूर्ण कार्यवाही को कागजरहित तथा अत्यधिक तीव्र बनाये जाने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है,


कार्यप्रणाली – जनपद सिद्धार्थनगर राज्य का पहला जनपद है जहां पर पुलिस कार्यालयों में ई-आफिस सिस्टम पर कार्यप्रणाली आरम्भ की जा रही है । ई आफिस सिस्टम प्रणाली को सर्वप्रथम प्रधान लिपिक व आंकिक शाखा में लागू किया गया है, माह जून के अन्त तक इसे समस्त कार्यालयो तथा माह जुलाई तक समस्त थानों में लागू कर दिया जायेगा।,

 

 

इस प्रणाली के तहत आने वाले पत्राचार की स्कैनिंग, पंजीकरण और पथ-निर्धारण के साथ-साथ पत्रावली बनाने, नोटिंग, रेफरेंसिंग, पत्राचार संलग्नकों, अनुमोदनार्थ आलेखों और अन्ततोगत्वा पत्रावलियों के साथ-साथ प्राप्तियों के संचरण समस्त कार्यवाही कागजरहित व इलेक्ट्रॉनिक e-Office के माध्यम से की जायेगी 

 

 

 

इस हेतु जनपद में नियुक्त समस्त अफसर व लिपिकगण का डिजिटल सिग्नेचर तैयार किये जाने के साथ साथ मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जा चुका है । पुलिस ई आफिस प्रक्रिया से न सिर्फ दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगी बल्कि कीमती समय की भी बचत होगी ।

 

Leave a Reply

Back to top button