ट्रिपल इंजन से होगा यूपी की जनता का तीव्र विकास : एके शर्मा
आगरा।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व आगरा जिले के प्रभारी एके शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर आगरा पहुंचे। जहां उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। वहीं निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम पूरे में प्रदेश में लहराएगा और डबल इंजन के साथ एक और इंजन जुड़कर जनता और प्रदेश के विकास में तीव्रता के कार्य करेगा।
यह भी पड़े
“ई यूनिमार्ट” कंपनी के सहयोग से अपना ऐप बनाकर व्यापारी बेचे अपना उत्पाद
मंत्री एके शर्मा ने सभा में सम्मिलित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया। सभा को संबोधित अपने क्रांतिकारी उद्बोधन से पार्टी द्वारा घोषित मेयर पद प्रत्याशी हेमलता दिवाकर एवं जिले के सभी पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता का मनोबल तथा हौसला बढ़ाया।
प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा का परचम लहरायेगा
मंत्री ने कहा कि जनता को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जनता-ने कुशासन वालों को नकार दिया है और नगर निकायों में भाजपा के नेतृत्व में सुशासन वाली ट्रिपल इंजन वाली सरकार उत्तर प्रदेश में स्थापित करने का मन बना लिया है। जल्द ही प्रदेश के सभी नगर निगमों में भाजपा का ही परचम लहरायेगा।
नगर विकास मंत्री ने नामांकन के दौरान जनता एवं सभी पदाधिकारियों से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का सविनय अपील किया। साथ ही प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए विजयश्री की अग्रिम शुभकामना एवं साधूवाद भी दिया।
डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही
इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रत्याशियों के बीच हुंकार भरते हुए कहा कि जहाँ एक तरफ देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जल्द ही निकाय चुनावों में भी भाजपा का परचम पूरे प्रदेश में लहरायेगा और डबल इंजन के साथ एक और इंजन जुड़कर जनता और प्रदेश के विकास में और तीव्र गति से कार्य करने लगेगा।
नामांकन सभा कार्यक्रम के दौरान आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल , राजकुमार चाहर, शहर और ज़िले के विधायक , चुनाव प्रभारी सुरेश तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, महानगर के भाजपा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।