Tuesday, June 17, 2025
More

    विटामिनों का खजाना लीची बाजार में आने को तैयार

    कमलेश वर्मा

    लखनऊ। बाजार में मलिहाबादी  आम आने में अभी दो सप्ताह बाकी हैं। आम से पहले बाजार में विटामिन से भरपूर लीची आने को तैयार है। लीची एक ऐसा ग्रीष्मकालीन फल है जो लगभग सभी जगहों में व्यापक रूप से उपलब्ध है।

    यह भी पड़े 
    इस जूसी और मीठे फल से परहेज करना थोड़ा मुश्किल है।
    इसे आप ताजा छीलकर खाएं, जूस बनाएं, आइस क्रीम, या मॉकटेल में एड करें- हर तरह से इसका मीठा स्वाद आपको अपना दीवना बना देगा।
    लीची की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें पानी काफी मात्रा में होता है, जो इसे एक आइडियल समर फ्रूट बना देता है। लीची में पाए जाने वाले विटामिनों में एक बड़ी मात्रा विटामिन सी की होती है।
    यह भी पड़े 
    विशेषज्ञों के अनुसार, लीची में रिफ्रेंस डेली इंटेक (आरडीआई) का 9 प्रतिशत प्रदान करता है। कई अन्य फलों की तुलना में लीची में पॉलीफेनोल का स्तर काफी ज्यादा होता है। यह फल एपिप्टिन का एक भंडार है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और कैंसर और मधुमेह के खतरे को कम कर सकता है।यह लिवर कैंसर से लड़ती है।
    यह भी पड़े 
    लीची फ्रूट पेरिकारप के अर्क में कैंसर-रोधी गुण होते हैं और यह लिवर कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है।
    वैज्ञानिकों का कहना है कि लीची में बहुत सारा विटामिन ई होता है, जो सनबर्न को ठीक करने में मदद करता है।
    यह दर्द और जलन बढ़ाने वाले सनबर्न से मुकाबला करती है। जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।
    लीची सूजन को कम करती है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गर्मी के महीनों में फ्लू और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। 
    RELATED ARTICLES

    Most Popular