Saturday, July 19, 2025
More

    भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वाधान में जनेश्वर मिश्रा पार्क मे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने किया योगाभ्यास

    लखनऊ। नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व मंगलवार को भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वाधान मे जनेश्वर मिश्रा पार्क गोमती नगर में  योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, संस्कृत संस्थानम के निर्देशक विनय जयसवाल भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में योग साधक एवं साधिकाये योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम को मुख्य सचिव ने संबोधित करते हुए कहा की योग से शरीर भी स्वस्थ रहता है और मन भी स्वस्थ रहता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा की कल पूरे विश्व में भारत की इस प्राचीन परंपरा को मनाया जाएगा। पूरे विश्व में कल करोड़ों लोग योग करेंगे। उन्होंने कहा भारत पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का आधार मानता है।
    वही योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने योग और ध्यान का महत्व बताया तथा उन्होंने कहा योग के माध्यम से ही शरीर की प्रत्येक नस नाड़ियों को खोला जा सकता है तथा इससे चित्त भी प्रसन्न रहता है।
    भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्रा एवं सचिव राजकुमार द्वारा योग साधक योग साधकों को योग कराया गया। इस अवसर पर भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी द्वारा योग गीत भी प्रस्तुत किया गया।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular