आदिपुरुष फ़िल्म समाज और सनातन धर्म की भावनाओं को कर रही आहत

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे एक निजी समारोह में शामिल होने मलिहाबाद पहुँचे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत लोगो से बात करते हुए विवादित फ़िल्म आदिपुरुष पर रोक लगाने की मांग करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान वहां पर क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवम लॉन महमूदनगर मलिहाबाद पहुँचे।जहाँ पर उन्होंने आने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि फ़िल्म आदिपुरुष पर सरकार से तत्काल रोक लगाने की मांग की उन्होंने बताया यह फ़िल्म समाज और सनातन धर्म की भावनाओं को आहत कर रही है।
यह भी पड़े 
भारतीय संस्कृति पर सीधा प्रहार हो रहा है धार्मिक आस्था आहत हो रही है भाजपा इस पर मौन है।फ़िल्म पूरे देश मे रिलीज हो चुकी है कंप्यूटर ग्राफिक्स का उपयोग करते हुए रामायण ग्रंथ के पात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया।
रामायण गीता ग्रंथ समाज के लोगो का जीवन द्रव्य है।
सबसे बड़ी संवेदनहीनता तो तब उजागर हुई जब सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को पास कर दिया और फ़िल्म पूरे देश के सिनेमाघरों में घरों में चल रही है।उन्होनें मांग कि प्रदेश सरकार तुरंत  फिल्म पर प्रभावी रोक लगाए।जिससे सनातन धर्म की भावनाओं को और ठेस नही पहुँचे।

Related Articles

Back to top button