पुलिस और नगर निगम की मिलीभगत से चल रहा है अवैध डेयरियों का कारोबार

लखनऊ। पारा क्षेत्र के हैदरगंज द्वितीय के कई इलाकों में अवैध डेरियों के चलते आम जनमानस का रहना दूभर हो गया है। नाली और नाले में गोबर बहाने के चलते नाला जाम हो गया है। पानी सड़कों के अलावा लोगों के घरों में भरने लगा है। इसके कारण संक्रमण के चलते डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियां फैल रही हैं।
हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार कर पुलिस और नगर निगम की मिलीभगत से अवैध डेयरियों का संचालन जारी है। क्षेत्र के लोगों ने बताया की हम लोग बराबर जोन- 6 के अधिकारियों से लेकर नगर आयुक्त से और सीएम हेल्फ लाइन 1076 पर लगातार मदद की गुहार लगा रहे  हैं। इसके बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही है। सम्ब्नधित अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है।
यही नहीं प्रचीन बुद्धेश्वर मंदिर भी अधिकारिओ के अनदेखी के कारण गन्दगी की समस्या का सामना कर रहा है। मंदिर की पश्चिम वाले इलाके में सुदामा वाली गली से लेकर पीछे मदरसा और मस्जिद पाल कॉलोनी तक जल भराव उबाल मार रहा है। यहां तक की मस्जिद वाली गली में बराती बाबा का शिव मंदिर है।
जिसके अंदर गंदा पानी भर जाता है। जिस के कारण लोगो की धार्मिक आयोजन प्रभावित हो रहे है।जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगो ने कहा की लगातार बाद रही समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय लालबाग जाकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे, जब तक डेरिया नहीं हटेंगे तब तक हम बैठे रहेंगे।
Back to top button