पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था गांजा तस्करी

लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर पत्नी के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को एसटीएफ ने जनपद अम्बेडकरनगर से गिरफ्तार कर लिया।
निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया की विगत कुछ दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उडीसा से चार पहिया वाहनों में मादक पदार्थ छिपाकर लाया जा रहा है। जो थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकर नगर क्षेत्र अर्न्तगत मुख्य मार्ग एनएचआई यार्ड के सामने कलवारी पुल के पास से निकलेगें।
जिस पर घेराबंदी कर कार में सवार धर्मेन्द्र कुमार सरोज निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना लम्भुआ सुल्तानपुर को पत्नी अनीता समेत साथी आशू सरोज निवासी दरछुट थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 68 कि0ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार सरोज ने पूछताछ पर बताया कि दो वर्ष पूर्व उड़ीसा प्रान्त के सम्भल पुर जिले के दद्दू नामक के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। उसके बाद मैंने अर्टिगा गाड़ी को 06 लाख रूपये में दिल्ली से खरीदा था। उसके बाद दद्दू से सम्पर्क करके उड़ीसा के जिला सम्भलपुर से कम दामों में गांजा खरीद कर अपनी अर्टिगा गाड़ी से लाता हूॅ और सुल्तानपुर, बस्ती, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़ आदि जनपदों मेें मंहगे दामों में सप्लाई करता हूॅ।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि के भी कुछ ग्राहक है। जिन्हें और अधिक दामों में बेचता हूॅ। पुलिस से बचने के लिये अपनी पत्नी को भी साथ में लेकर चलता हूं, जिससे पुलिस शक न हो। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button