17 वर्षों से फरार चल रहा पचास हजार का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे  आजीवन कारावास के आरोपी बदमाश को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पड़े-जहरखुरानी कर साईबर अपराधियों को सामान बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित ने बताया की निरीक्षक जयप्रकाष राय के नेतृत्व में उ0नि0 अमित तिवारी,विद्यासागर,रामकिषुन,मु0आ0गुलजार सिंह,घनष्याम राय,दुर्गेष मणि त्रिपाठी,विमलेष यादव,आरक्षी अवनीष व चालक सुरेन्द्र सिंह की टीम ने आजीवन कारावास से दोषसिद्ध व 50 हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी राहुल सोनकर निवासी द्वारिका पुरी जरीब चौकी थाना सीसामऊ कानपुर जो पता बदल कर प्रीतीनगर प्रभातपुरम डुडौली रोड थाना मडियॉव लखनऊ में रह रहा था। उसे जेके जूट मिल के पीछे सीसामऊ कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर,02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर समेत 350 रूपए नगद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

यह भी पड़े-यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

अभियुक्त राहुल सोनकर ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष-2002 में अपने भाईयों के साथ मिलकर बिजनेस को लेकर अपने मामा सूरज सोनकर की हत्या कर दिया था। वर्ष-2007 में इस अभियोग में इसे व इसके भाई ऋषि उर्फ बाबी को मा0 न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास व छोटे भाई प्रेमनाथ सोनकर को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई गयी थी।

यह भी पड़े-गंगा में करतब दिखाने के साथ आपके साथ खेलेंगी डॉल्फिन

सजा के विरूद्ध अभियुक्तों द्वारा उच्च न्यायालय में अपील की गयी। उच्च न्यायालय द्वारा सजा को बरकरार रखते हुए प्रेमनाथ सोनकर की मृत्यु दण्ड की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया। सजा होने के उपरान्त यह न्यायालय में हाजिर न होकर फरार हो गया एवं तभी से फरार चल रहा था। जिसके उपरान्त इसकी गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित हुआ था।

Leave a Reply

Back to top button