सत्यम का आलराउंड खेल, अवध स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी क्वार्टर फाइनल में

19वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन  क्रिकेट लीग


लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सत्यम यादव (3 विकेट, 40 रन) के हरफनमौला खेल से अवध स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 19वीं बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग के प्री क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर प्री क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट क्लब निर्धारित 40 ओवर के मैच में  पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 122 रन ही बना सका। टीम से अंकित यादव ने 29, प्रथुल मेहता ने 22 व शिवम वर्मा ने 17 रन बनाए।
अवध स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी से चिरंजीवी गुप्ता ने 8 ओवर में 2 मेडन के साथ 18 रन देकर चार और सत्यम यादव ने  2 मेडन के साथ 28 रन देकर 3 विकेट की सफलता हासिल की। शिवम यादव को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में अवध स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 27 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन बनाकर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
हालांकि टीम को शुरू में ही तब झटका लगा जब शांतनु सिंह और शिवम यादव की सलामी जोड़ी खाता भी नहीं खोल सकी। इसके बाद सत्यम यादव और सौरभ ने मोर्चा संभाला और विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने मुश्किल हालात में चौथे विकेट के लिए 84 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।
सत्यम यादव ने 73 गेंदो पर 6 चौके से नाबाद 40 रन और सौरभ ने 59 गेंदों पर 5 चौके व दो छक्के से नाबाद 48 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।  स्पोर्ट्स गैलेक्सी की ओर से आलोक कुमार को 2 विकेट की सफलता मिली।

Leave a Reply

Back to top button