चिरंजीव भारती स्कूल की छात्रा आस्था पाठक भारतीय वायुसेना में चयनित हुई

लखनऊ। कानपुर रोड स्थित चिरंजीव भारती स्कूल की छात्रा आस्था पाठक ने वर्ष 2023 एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वायुसेना में चयनित होने के बाद गांधीनगर गुजरात में 8 से 12 जनवरी को सम्पन्न हुए 3-एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बताते चलें कि इससे पूर्व चिरंजीव भारती स्कूल कानपुर रोड स्थित सेक्टर एम वन की रहने वाली छात्रा आस्था पाठक ने  स्कूल सहित राजधानी का नाम  रोशन किया था। वही सत्र 2021-22 के छात्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने भी एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वायु सेना में पायल बनने का  गौरव प्राप्त किया है।
चिरंजीव भारती स्कूल के प्रबंध निदेशक कर्नल राजाराम, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षकों सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस उपलब्धि के लिए आस्था पाठक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य है कि हर वर्ष भारतीय सशस्त्र बल इंजीनियरिंग एवं मेडिकल क्षेत्र में स्कूल के अधिकतम विद्यार्थियों का चयन हो और वह उच्च पदों पर  रहकर सभी छात्र छात्राएं देश की सेवा करें।

Leave a Reply

Back to top button