राजकीय आईटीआई लखनऊ में महिलाओं के लिये कैम्पस ड्राइव का आयोजन

लखनऊ। राजकीय आईटीआई अलीगंज में पेप्सिको इण्डिया होल्डिंग प्रा0 लि0, मथुरा द्वारा कैम्पस ड्राइव का आयोजन 16 जनवरी को किया जाएगा।

यह भी पड़े-शहीद की पुण्य स्मृति में “शहीद स्वास्थ्य मेले” का आयोजन 

प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि जिसकी शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्रनर, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेन्ट मैकेनिक) से पास हो तथा आयु-सीमा 18 से 30 वर्ष है। महिला अभ्यर्थियों के 150 पदों पर चयन किया जाएगा। जिसकी सैलेरी रुपये 15000 से 25000 प्रतिमाह अनुभव के आधार पर दी जाएगी। यह नौकरी परमानेन्ट है तथा जॉब लोकेशन मथुरा उप्र है।

यह भी पड़े-अयोध्या जाने वाली बसों में बजने लगे हैं रामधुन एवं भजन 

एम0ए0 खाँ ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं छाया प्रतियों के साथ 16 जनवरी को प्रातः 10 बजे उपस्थित हो सकते है तथा इसमें केवल महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती है। पुरुष अभ्यर्थी कैम्पस ड्राइव में न आए।

Back to top button