Tuesday, June 17, 2025
More

    राष्ट्रीय सब-जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप : उत्तर प्रदेश ने जीते एक स्वर्ण सहित 7 पदक

    उत्तर प्रदेश को बालक वर्ग में तीसरा स्थान

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने रायपुर (छत्तीसगढ़) में गत 1 से 4 फरवरी 2024 तक आयोजित 37वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर क्योरगी एवं 12वीं राष्ट्रीय सब -जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक जीते जबकि बालक वर्ग में  यूपी तीसरे स्थान पर रही।

    जैन अली  ने बालक क्योरगी के अंडर-18 किग्रा में स्वर्ण जीता। इसके साथ मानव कश्यप ने बालक क्योरगी अंडर-27 किग्रा, मनोज कश्यप ने बालक क्योरगी अंडर-29 किग्रा, सौम्या तिवारी  ने बालिका क्योरगी अंडर-47  किग्रा में रजत पदक अपने नाम किए।

    पुष्पित कुमार  को बालक क्योरगी के अंडर-35  किग्रा, आराध्या मिश्रा को बालिका क्योरगी अंडर-32  किग्रा व आर्यन रावत  को बालक क्योरगी अंडर-38 किग्रा में कांस्य पदक मिले। उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी, अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
    `
    RELATED ARTICLES

    Most Popular