भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की महापंचायत में पहुंचने की अपील

अशोक सिंह 
नगराम। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की शनिवार को हरदोइया बाजार मे यूनियन के लखनऊ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा की अध्यक्षता  में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया।
पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निवारण पर मंथन किया गया। पंचायत में उपस्थित मोहनलालगंज तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र वर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए आगामी 21 फरवरी, 2024 को ईंको गार्डेन लखनऊ में होने वाली ऐतिहासिक महापंचायत में किसानों एवं कार्यकर्ताओं को पहुंचने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाह्न किया।
गोसाईगंज ब्लाक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रज्जन लाल वर्मा ने कहा कि सरकार के साथ साथ विभिन्न बैंकों द्वारा कृषि से संबंधित योजनाएं संचालित की जा रही है, किन्तु बहुत से किसानों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है और न ही इस बात की जानकारी होती है,कि वे कहा से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठायें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को चाहिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर कोई ऐसी व्यवस्था करें कि किसानो को स्थानीय स्तर पर योजनाओं के बारे में समय-समय पर जानकारी मिलती रहे, और किसान उसका लाभ उठा सकें।

यह भी पड़े-पीएम मोदी ढाई हजार महिलाओं की राजनीति में चाहते हैं भागीदारी-स्वाती सिंह

  ब्लाक अध्यक्ष हौसलेंद्र पटेल ने संगठन का विस्तार करते हुए सन्त राम को अनैया गांव का प्रचार सचिव मंशाराम को मितौली गांव का सचिव , अमर सिंह को आदमपुर का सचिव मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा द्वारा पंचायत में आयें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का यथासंभव  निदान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button