बैडमिंटन : अर्श मोहम्मद व दिव्यम अरोड़ा भारतीय यूथ बैडमिंटन टीम में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद व दिव्यम अरोड़ा का चयन आगामी जर्मन इंटरनेशनल यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम में चयनित हुए।

इस टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम का कैंप गोमतीनगर स्थित योनेक्स-सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित किया गया था जिसका समापन शनिवार को किया गया।

बताते चले कि जर्मन इंटरनेशनल यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप 6 से 10 मार्च तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित होगी। भारतीय टीम ने इस कैंप में हर्सेन कोनुल्लिल सेबेस्टियन, इवान सोजोनोव, पवन मलिक और मुनिरामु गुरुलिंगमूर्ति की निगरानी में प्रशिक्षण शिविर में कड़ा अभ्ययास किया था।

Back to top button