प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह बनी सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण बोर्ड की सदस्य

लखनऊ। विकास खंड माल की प्रधान संघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह को सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण बोर्ड की सदस्य चुने जाने पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय लोगो ने खुशी जाहिर की है।
संयोगिता सिंह ने बताया कि हम समाज मे महिलाओं को उनके अधिकार व सामाजिक उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत रहते हूँ। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रशिक्षण शिविरों का लगातार आयोजन करती रहती हूँ। बोर्ड की सदस्य चुने जाने पर कहा कि हमारा कार्य है करते रहना प्रतिफल तो मिलेगा ही। बोर्ड द्वारा जो दायित्व दिये गये है उसे पूरी तरह से निभायेगे।
Back to top button