Friday, October 24, 2025
More

    योगी सरकार में माफिया जेल में हैं : ब्रजेश पाठक

    डिप्टी सीएम की जनसभा में पूर्व सपा प्रमुख विनोद दुबे को मंच पर देख बिफरे पूर्व विधायक धीरज ओझा

    प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को लच्छीपुर रानीगंज में एनडीए भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री में इंडी गठबंधन सपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राम द्रोही आज जनता के बीच चुनाव लड़ने आए हैं, वोट मांग रहे हैं।

    इंडी गठबंधन पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कांग्रेस सरकार में कामनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला हुआ। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने गरीबों को आवास दिया है।

    महिलाओं के लिए इज्जत घर बनवाया है। पहले पानी के लिए संघर्ष होता था, आज मोदी ने टोंटी का पानी पहुंचाकर हर घर को सुविधा दी है। कांग्रेस और सपा ने देश को बर्बाद कर दिया, लूटकर खोखला कर दिया। साइकिल पंक्चर हो गई है, उसमें हवा नहीं रही।

    डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार में माफिया जेल में हैं। भाजपा इस बार चार सौ पार सीट पाएगी।उपमुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने के पहले रानीगंज के पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार धीरज ओझा करीब 12.30 बजे पहुंचे।

    पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने पूर्व प्रमुख सपा नेता का किया विरोध

    वह जहां सभास्थल पर भीड़ बैठी थी, आगे कुर्सी पर बैठ गए, मंच पर नहीं जा रहे थे। वह अपने धुर विरोधी पूर्व प्रमुख सपा नेता विनोद दुबे को भाजपा में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। इधर मंच पर विनोद पहले से मौजूद रहे।

    माहौल बिगड़ता देख भाजपा नेता कृष्णकांत मिश्र आए और धीरज को समझाने लगे। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने भी समझाया तो पूर्व विधायक धीरज ओझा मंच पर गए और भाषण दिया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवगढ़ विनोद दुबे और धीरज के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के लिए जिंदाबाद के नारे लगाये।

    पुलिस को भी हस्तक्षेप करके लोगों को शांत कराना पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विनोद दुबे मंच पर जरूर थे, पर उनको पार्टी ज्वाइन नहीं कराई गई है। इस दौरान सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, पूर्व मंत्री सुरेश राणा,पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,कौशलेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ल, ब्लाक प्रमुख सत्यम ओझा,पूर्व प्रमुखु पूर्णाशु ओझा,आत्म प्रकाश मिश्र,विनोद तिवारी सहित लोग मौजूद रहे।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular