लखनऊ की अंडर 18 बालक-बालिका टीम चयनित

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय एथलीट बाबादीन चौधरी के साथ रूद्र प्रताप पाण्डेय और जिला एथलेटिक्स एसोसिएसन के सचिव सत्येंद्र सिंह की देखरेख में लखनऊ की अंडर 18 बालक-बालिका टीम का चयन शुक्रवार को लामार्ट एथलेटिक्स ग्राउंड पर संपन्न हुआ। इसमें चयनित एथलीट जून में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स में भाग लेंगे।

सत्येंद्र सिंह के अनुसार चयनित एथलीट इस प्रकार हैं-

बालक वर्ग : रोशन शर्मा, हर्ष कुमार, श्याम तिवारी, अंकित सिंह बिष्ट, दिव्यांश उपाध्याय, आयुष गुप्ता, मनीष सिंह और रोशन शर्मा।

बालिका वर्ग : मीमांसा त्रिपाठी, तनप्रीत कौर जौहर, रिजीना ऐलिस, आंचल पाल,सुसन मुंडईन, अनीमा जोरा, वार्षिला हंसा, पुष्पा सोय, प्रतिज्ञा पन्ना, सियोंन बाटला, मोनिका, यशस्वी दुबे, ऐलिस रिजीना ऐड व प्रज्ञा जैन । टीम मैनेजर बालिका : तनप्रीत कौर जौहर तथा बालक : अंकित सिंह।

Back to top button