जिला लखनऊ बैड़मिंटन चैम्पियनशिप 28 जून से

लखनऊ। जिला लखनऊ बैडमिंटन चैम्पियनशिप गोमती नगर स्थित बीबीडी उप्र बैडमिंटन अकादमी के बैडमिंटन हॉल में 28 जून से 30 जून तक होगी। जिला सचिव अनिल ध्यानी के अनुसार इसे 11 वर्ष 13, 15, 17 व 19 वर्ष एवं पुरुष/महिला (वेटरन र्स्पधा नही ) की एकल/युगल/मिश्रित युगल स्पर्धाए होगी।

इस चैम्पियनशिप के आधार पर जिला टीम का चयन किया जायेगा। जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगें वही खिलाडी प्रदेश स्तरीय/अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेगें।

प्रवेश फार्म 18 जून से बीबीडी उप्र बैडमिंटन अकादमी हॉल के काउंटर से प्राप्त कर सकते है, प्रवेश फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 25 जून शाम 7 बजे तक होगी ड्रा 26 जून को डाले जाएंगे, अन्य जानकारी फार्म में उपलब्ध है-

Back to top button