Tuesday, February 10, 2026
More

    संभल के महेंद्र सिंह ने दिव्यांगजन श्रेणी में जीता स्वर्ण पदक 

    • लखनऊ के लिए समाना रिजवी ने रजत व रबाब फातिमा ने जीते कांस्य पदक
    • 15वीं उत्तर प्रदेश राज्य पंजा कुश्ती चैंपियनशिप दूसरा दिन

      लखनऊ। संभल के महेंद्र  सिंह ने 15वीं उत्तर प्रदेश राज्य पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्यांगजन श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग में संभल के अली वारिस को रजत पदक मिला। वहीं लखनऊ के रजनीश शुक्ला को कांस्य पदक मिला। वहीं मेजबान लखनऊ के लिए समाना रिजवी ने रजत व रबाब फातिमा ने कांस्य  पदक जीते।

    चौक स्थित जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय युवा केंद्र  में उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत व एक कांस्य पदक जीत लिए। मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने अब तक 5 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य पदक  अपने नाम कर लिए है।

    वहीं आगरा  ने दूसरे दिन  3 स्वर्ण पदक जीते। दूसरे दिन यूपी पुलिस की खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते जबकि  कानपुर व संभल ने 2-2 स्वर्ण पदक जीते। मेजबान लखनऊ के लिए समाना रिजवी ने रजत व रबाब फातिमा ने कांस्य  पदक जीते।

    दूसरे दिन के पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय दीप सिंह (रिटायर्ड आईएएस) व डा.अनिल कुमार पटेल (वन संरक्षक आगरा, डायरेक्टर लायन सफारी इटावा) ने पदक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    इससे पहले अतिथिगण का स्वागत आयोजन सचिव  एके सक्सेना (उप महासचिव, उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन व महासचिव उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन) ने किया।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव डा.वीपी सिंह, यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हीरालाल केशवानी, जिला पंजा कुश्ती एसोसिएशन लखनऊ के सचिव मुकेश बहादुर व अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, संभल से भोले सिंह त्यागी, बलिया से राजू राय, प्रयागराज से रवि तिवारी, आजमगढ़ से आरिफ, मुरादाबाद से देवेंद्र राणा, अमरोहा के धर्म देव भाटी, लखनऊ से अनवर हुसैन व अन्य मौजूद थे।

    दूसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम :

    सब जूनियर बालिका 45 किग्रा:- यशी बिश्नोई (मुरादाबाद), रजत : रिया (मुरादाबाद), कांस्य : रबाब फातिमा (लखनऊ)
    सब जूनियर बालिका (55 किग्रा):- स्वर्ण : गौरी शर्मा (मुरादाबाद), हिमांशी सिंह (मुरादाबाद), कांस्य : तनिष्का चौधरी (मुरादाबाद)
    महिला 50 किग्रा:- मोहिनी श्रीवास्तव (यूपी पुलिस)
    महिला 55 किग्रा:- स्वर्ण : कुमकुम शर्मा (यूपी पुलिस)
    महिला 60 किग्रा:- वंदना कुमारी (यूपी पुलिस), रजत : आदेश द्वितीय
    महिला 65 किग्रा:- निक्की (आगरा)
    महिला 70 किग्रा:- स्वर्ण : सलोनी रावत (मुरादाबाद), रजत : खुशबू (आगरा)
    महिला 70 किग्रा से अधिक:- स्वर्ण : सोनम गेरा (कानपुर), रजत : प्रिया पांडेय (पुलिस)
    यूथ बालिका (50 किग्रा):- राधिका कुमारी (आगरा)
    यूथ बालिका 55 किग्रा:- स्वर्ण : राखी निषाद (प्रयागराज)
    यूथ बालिका (70 किग्रा):- स्वर्ण : दीक्षा मेहरोत्रा (कानपुर)
    जूनियर बालिका 45 किग्रा:-  स्वर्ण : प्रिया बिष्ट (सहारनपुर), रजत : तृषा बिष्ट (मुरादाबाद), कांस्य : मुस्कान चौहान (आगरा)
    जूनियर बालिका (50 किग्रा):- स्वर्ण : खुशी (आगरा), रजत : कविता (आगरा), कांस्य : श्रेया यादव (प्रयागराज)
    जूनियर बालिका 60 किग्रा:- स्वर्ण : पलक मलिक (संभल), रजत : तन्वी (मुरादाबाद)
    जूनियर बालिका 70 किग्रा:- स्वर्ण : नव्या (मुरादाबाद), रजत : समाना रिजवी (लखनऊ)
    जूनियर बालिका 70 किग्रा से अधिक:- स्वर्ण : तराना जहां (संभल), रजत : प्रिया गुप्ता (हरदोई)

    दिव्यांगजन :- स्वर्ण : महेंद्र सिंह (संभल), रजत : अली वारिस (संभल), कांस्य : रजनीश शुक्ला (लखनऊ)
    RELATED ARTICLES

    Most Popular