लखनऊ। लखनऊ जोन की अनामिका साहनी व प्रयागराज जोन की मुस्कान पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। 62वीं यूपी पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन रहा।
35वीं वाहिनी पीएसी महानगर स्थित शहीद भगत सिंह तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की अनामिका साहनी ने महिला 1500 मी. फ्री स्टाइल में और मुस्कान पटेल ने महिला 200 मी.बैक स्ट्रोक में स्वर्ण जीते। दूसरी ओर प्रयागराज जोन की वंदना साहनी व लखनऊ जोन के अवध नरेश यादव ने भी आज स्वर्ण जीते। तीसरे दिन के मुकाबलों में महिला 1500 मीटर फ्री स्टाइल में लखनऊ जोन की अनामिका साहनी ने स्वर्ण जीता।
यूपी के कराटे खिलाड़ियों के हुनर को मलेशियाई कोच उमा ने सराहा
महिला 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मेरठ जोन की रिया वर्मा ने स्वर्ण, वाराणसी जोन की दिव्यानी निषाद ने रजत व गोरखपुर जोन की शिवांगी श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। महिला 100 मीटर बटर फ्लाई में प्रयागराज की वंदना साहनी ने स्वर्ण जीता। महिला 200 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रयागराज जोन की मुस्कान पटेल ने स्वर्ण व नैन्सी पटेल ने रजत पदक जीता। पुरुष100 मीटर बटर फ्लाई में लखनऊ जोन के सूरज चौहान ने स्वर्ण, मेरठ जोन के चरणजीत ने रजत व पीएसी पूर्वी जोन के सूरजकांत ने कांस्य पदक जीता।
23वां आदिकवि महर्षि वाल्मीकि टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण
पुरुष 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मेरठ जोन के रोहित शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ जोन के सूरज चौहान ने रजत व वाराणसी जोन के दीपक निषाद ने कांस्य पदक जीता।पुरुष 200 मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ जोन के अवध नरेश यादव ने स्वर्ण, गोरखपुर जोन के दुर्गेश शर्मा ने रजत व पीएसी पूर्वी जोन के वीरेंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। पुरुष 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल में लखनऊ जोन ने स्वर्ण, मेरठ जोन ने रजत व पीएसी पूर्वी जोन ने कांस्य पदक जीता।