Monday, June 16, 2025
More

    किसानों को धान क्रय के 48 घंटे के भीतर करें भुगतान : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

    •  मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों को त्वरित भुगतान का दिया निर्देश

    लखनऊ। बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने धान क्रय केंद्रों और डीएपी खाद की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए विभिन्न सोसाइटियों और धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने सहकारी समिति पहिया आजमपुर (विकासखंड काकोरी) से की। यहां पर खाद वितरण के स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए डॉ. जैकब ने निर्देश दिए कि स्टॉक रजिस्टर पर किसानों का पूरा विवरण सही तरीके से अंकित किया जाए और खाद वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए।

    साथ ही, मंडलायुक्त ने खाद की उपलब्धता और स्टॉक की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की और सोसाइटियों में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहकारी समिति (बी पैक्स) नेहरू बहरू, विकासखंड काकोरी सहित अन्य समितियों का भी निरीक्षण किया।

    इसके बाद, मंडलायुक्त डॉ. जैकब ने राजकीय धान क्रय केंद्र काकोरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के धान क्रय का भुगतान बिना किसी विलंब के समय से किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय हो।

    मंडलायुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी धान क्रय केंद्रों का संचालन गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जाए और केंद्रों का फीडबैक प्रतिदिन लिया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

    उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला : क्या अब रुकेगी बुलडोजर कार्रवाई?

    मंडलायुक्त डॉ. जैकब ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों पर उपकरणों (जैसे इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापने वाला यंत्र, विनोइंग फैन और ई-पॉप मशीन) की उपलब्धता शतप्रतिशत सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि धान क्रय के केंद्रों पर होल्डिंग और बैनर जरूर लगाए , और प्रत्येक केंद्र की समीक्षा संबंधित अधिकारी द्वारा हो। विशेष ध्यान उन केंद्रों पर दिया जाए जहां पिछले साल लक्ष्य के अनुसार खरीद कम हुई थी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular