Tuesday, March 3, 2026
More

    46वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 19 से, यूपी की 19 सदस्यीय टीम रवाना

    लखनऊ । 46वीं योनेक्स सनराईज़ जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 (अंडर-19) के लिए यूपी की 19 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2024 तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होगी। यूपी की चयनित टीम शुक्रवार, 15 नवम्बर को रात्रि में ट्रेन द्वारा भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गयी ।

    उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी, गोमती नगर में उ.प्र. बैडमिंटन संघ की चयन समिति ने हाल ही में आयोजित टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 19 खिलाड़ियों और 3 आफिशियल्स का चयन किया है।

    चयनित खिलाड़ियों में प्रभाष कुमार कुशवाहा, भुमेश उतरानी, आराध्य शर्मा, काजल पनवार, आशे सिंह, दिव्यांशी गौतम, अतुल कुमार, प्रदीप कुमार, अर्चित सिन्हा, शिवम वर्मा, उज्जवल तोमर, उज्जवल, मुहम्मद अर्श, रिद्धिमा सिंह, सुजाता सिंह, और आदित्या यादव शामिल हैं।

    इस टीम के साथ ऐंड्रा मुलजया (इंडोनेशियन पुरुष कोच), मुकुल भारद्वाज (पुरुष कोच) और मधू अवस्थी (महिला कोच / मैनेजर) भी जाएंगे।

    उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के विराज सागर दास (चैयरमेन), डा. नवनीत सहगल (अध्यक्ष), डा. सुधर्मा सिंह (सचिव) और अरुण कक्कड़ (अध्यक्ष) ने चयनित टीम को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और राज्य का नाम रोशन करेगी।इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और अब वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता को साबित करने के लिए तैयार हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular