दुबई। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जांयट्स से जुड़ने के बाद आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
पंत की यह कीमत उनके जबरदस्त प्रदर्शन और टीम को दी जाने वाली उम्मीदों को दर्शाती है। इससे पहले, उनका मूल्य 2018 की नीलामी में 8 करोड़ था, लेकिन अब वह एक और ऊंचाई पर पहुँच चुके हैं। पंत के अलावा, इस नीलामी में कई अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को भी शानदार कीमतों पर खरीदा गया।
पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि अर्शदीप सिंह को 19 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि कगिसो रबाडा को 10.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में जोड़ा।
पहले सेट में इन प्रमुख खिलाड़ियों पर हुईं करोड़ों रुपए की बारिश
- अर्शदीप सिंह : 18 करोड़ – पंजाब किंग्
- कगिसो रबाडा: 10.75 करोड़ – गुजरात टाइटंस
- श्रेयस अय्यर: 26.75 करोड़ – पंजाब किंग्स
- जोस बटलर: 15.75 करोड़ – गुजरात टाइटंस
- मिचेल स्टार्क : 11.75 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
- ऋषभ पंत : 27 करोड़ – लखनऊ सुपर जांयट्स
- रिटेन्ड प्रमुख खिलाड़ी:
- लखनऊ सुपर जांयट्स : निकोलस पूरन (21 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़)
- मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
- गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (16.5 करोड़), राशिद खान (18 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
- पंजाब किंग्स : शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)
- मोहम्मद शमी : 10 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद
- डेविड मिलर : 7.50 करोड़ – लखनऊ सुपर जांयट्स
- यजुवेंद्र चहल : 18 करोड़ – पंजाब किंग्स
- मोहम्मद सिराज : 12.25 करोड़ – गुजरात टाइटंस
- लियाम लिविंगस्टोन : 8.75 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- केएल राहुल : 14 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट
आईपीएल 2025 में टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट भी जारी की, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ियों को बनाए रखा गया। लखनऊ सुपर जांयट्स ने निकोलस पूरन (21 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़) और मोहसिन खान (4 करोड़) को रिटेन किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़) और जसप्रीत बुमराह (18 करोड़) को बनाए रखा है।
ऐसे रहा आईपीएल 2025 की नीलामी का माहौल
इस नीलामी में कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया था, और यह आईपीएल इतिहास की दूसरी नीलामी थी जो भारत से बाहर आयोजित हुई। इससे पहले, पिछले साल की नीलामी दुबई में आयोजित की गई थी। आईपीएल के प्रमुख अधिकारीयों के मुताबिक, यह नीलामी टीमों के लिए अपने मौजूदा संयोजन को पुनः स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर थी।
इस नीलामी ने आईपीएल 2025 सीजन को लेकर फैन्स के बीच उत्साह और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। अब यह देखना होगा कि ये नए खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए कितना प्रभावी साबित होते हैं और आगामी सीजन में आईपीएल की क्या नई कहानी बनती है।