Friday, October 24, 2025
More

    राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को संभल जाने की नहीं मिली इजाजत , दिल्ली लौटे

    गाजीपुर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, जो आज सुबह संभल हिंसा में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए निकले थे, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोक दिए गए। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रशासन और नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता हुई, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ दिल्ली लौट गए। वापसी के दौरान उन्होंने संविधान की किताब अपने हाथ में ले रखी थी।

    राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला आज सुबह लगभग 10 बजे संभल के लिए रवाना हुआ था, लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर उनका काफिला रोक लिया गया। इससे पहले, प्रशासन ने संभल में धारा 163 लागू करने के साथ ही राहुल गांधी को रोकने के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी थीं। गाजीपुर बॉर्डर पर रोकने के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने नारेबाजी की और भारी जाम लग गया।

    संभल के डीएम ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए आसपास के जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा था। इनमें बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और नोएडा के जिलाधिकारी शामिल थे। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था की थी, और 10 दिसंबर तक संभल में किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular