- 2024 यूनिटी कालेज स्पोर्ट्स डे में पांच स्वर्ण सहित छह पदक जीते
लखनऊ । यूनिटी कालेज के कायम अब्बास ने पांच स्वर्ण के साथ स्पोर्ट्स डे में हैट्रिक के अलावा इस वर्ष 2024 में लगातार तीन साल चैम्पयन रहते हुए हैट्रिक के साथ डबल हैट्रिक पूरी करते हुए कालेज के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। गौरतलब है कि कायम अब्बास ने इससे पूर्व बीते वर्ष 2023 में स्कूल नेशनल एथलेटिक्स में पदकों को झड़ी लगाते हुए एसजीएफआई में भी शानदार प्रदर्शन कर 100 और 200 मीटर में भी पदक जीते।
अपने दमदार प्रदर्शन को बरबरार रखते हुए कायम अब्बास ने यूनिटी कालेज के स्पोर्ट्स डे में अण्डर-19 वर्ग के 100, 200, 400 मीटर दौड़, शॉटपुट व 4 गुणे 100 रीले में स्वर्ण पदक लगाकर पांच स्वर्ण सहित हैट्रिक लगायी। कायम अब्बास जैदी के प्रदर्शन को देख सैकड़ों की तादात में मौजूद लोगों ने तालियों से हौसला बढ़ाया। वहीं सीनियर अण्डर-19 बालिका वर्ग में दृष्टिï शर्मा ने 1500 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर दौड़ के अलावा डिसकस थ्रो में हैट्रिक सहित 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। वहीं जूनियर वर्ग में अयान हैदर और अनाया फात्मा ने 1500 और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीते।
इस मौके पर कालेज के छात्र हुसैन मेहदी को ताइक्वांडो एसजीएफआई में चयन होने पर भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मेजर जनरल शबीह हैदर नकवी, जनरल स्टाफ और विशिष्ट अतिथि डॉ सैयद रफत जुबैर रिजवी, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच व लखनऊ ओलम्पिक एसोसिएशन के चेयरमैन ने कालेज के उभरते खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख खुशी जतायी।

राष्टरीय स्तर के एथलीट कायम अब्बास के प्रदर्शन को देख और लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित उनके समाचारों को देख कर लखनऊ एथलेटिक्स एसोसएशन ने कायम अब्बास को उनके यूनिटी कालेज में सम्मानित करने का फैसला लिया है। जिला एथलेटिक्स संघ लखनऊ के सचिव बीआर वरुण ने कहा कि कायम अब्बास अच्छे एथलीट है, अगर कायम को और भी अच्छी तरह तरााा जाये तो देश व प्रदेश को एक अच्छा एथलीट मिल सकता हैं।
बीआर वरुण ने कालेज प्रशासन सचिव नजमुल हसन रिजवी, प्रधानाचार्य दीपक मैथ्यूज, उप प्रधानाचार्य सचिन्द्र भारत, खेल अध्यापक आमिर अली व समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कालेज में खेल का अच्छा माहौल है। यूनिटी कालेज देश व प्रदेश को एथलेटिक्स व फु टबॉल में अच्छे खिलाड़ी दे सकता है।

