मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शहरी स्वास्थ्य इकाईयों का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन.बी. सिंह ने शुक्रवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली, टुड़ियागंज और ऐशबाग का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी और आईपीडी का भ्रमण कर मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य इकाई पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली और मरीजों की समस्याओं को समझा।

सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों से पल्स पोलियो अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया।

सीएमओ ने निर्देश दिया कि चिकित्सा अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र की पूरी जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सामुदायिक कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को सीएचसी पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने समुदाय के साथ मधुर संबंध बनाने पर जोर दिया, जिससे लोगों का स्वास्थ्य केंद्र के प्रति विश्वास बढ़े।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक, और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button