Friday, January 16, 2026
More

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, कहा- भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति

    नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

    सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

    डॉ. मनमोहन सिंह, जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, ने देश को आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के बड़े नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular