पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुरने गोमतीनगर थाने का किया अर्दली रुम

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार थाने में पंजीकृत अभियोगों में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की सोमवार की शाम समीक्षा की । समीक्षा के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर बल दिया गया।

जिसमें लम्बित विवेचनाऐं,लम्बित आंशिक विवेचनाऐं,लम्बित पुनर्विवेचनाऐं , राजपत्रित अधिकारियों,थानों व अन्य शाखाओं में लम्बित विवेचनाओं ,थानों में मालों के निस्तारण,थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू, कुर्की एवं वारण्ट वसूल जुमार्ना की तामीला,थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच व उनका निस्तारण, इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय ने चोरी, नकबजनी की घटनाओं के दृष्टिगत रात्रि गस्त बढाने तथा दो पहिया ,चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया।

अर्दली रुम के दौरान, पुलिस उप आयुक्त पूर्वी तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर भी मौजूद रहे। जिन्हें पुलिस आयुक्त ने लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button