Friday, July 18, 2025
More

    महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

    प्रयागराज, संबाददाता । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यह महाकुम्भ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, जो हर 12 वर्ष में आयोजित होता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का यह आंकड़ा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार हो गया।

    सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, और प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाएंगे। महाकुम्भ की शुरुआत में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना सरकार के सटीक अनुमान की ओर संकेत दे रहा है।

    ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ गंगा में डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

    बयान में कहा गया,अकेले बृहस्पतिवार को ही दोपहर 12 बजे तक 30 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, जिसमें 10 लाख कल्पवासी और विदेश से आए श्रद्धालु तथा साधु-संत शामिल हैं।”

    23 जनवरी तक संगम में स्नान करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। सबसे अधिक करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के दौरान डुबकी लगाई, जबकि पौष पूर्णिमा के दौरान 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular