राजस्थान पुलिस बैंड की मोहक धुनों पर बही राष्ट्रभक्ति की रसधार 

जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज अमर जवान ज्योति पर राजस्थान पुलिस के हाड़ी रानी महिला बटालियन पाइप,तेरहवीं बटालियन,पुलिस आयुक्तालय के बैंड तथा आरएसी की चौथी एवं पांचवी बटालियन के बैंडवादकों ने अपनी सामूहिक पप्रस्तुतियां दी।

बैंड वादकों ने जय हो…’, कदम—कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा….’ जैसे देश भक्ति के नगमों की धुनों की आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांधते हुए माहौल में देश भक्ति का रस घोल दिया जिस को वहां उपस्थित लोगों ने जम कर सराहा। राजस्थान पुलिस के बैंडवादकों के इस दल ने आकर्षक गणवेश में अनुशासन और लयबद्धता के साथ प्रस्तुतियों की अमिट छाप छोड़ी।

यह भी पड़े-आरयूएचएस को एम्स की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस महानिदेशक एससीआरबी, साईबर क्राईम एवं तकनीकी सेवायें हेमन्त प्रियदर्शी सहित पुलिस मुख्यालय से एडीजी और आईजी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बैंडवादक पुलिसकर्मियों की हौसला अफ़ज़ाई की। वहीं बैंडवादकों की प्रस्तुतियों ने आमजन और गणमान्य लोगों से भी खूब तालियां बटोरी।

Back to top button