लखनऊ। केडी सिंह ‘बाबू’ मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित 35वीं ऑल इंडिया के.डी. सिंह बाबू सब-जूनियर (अंडर-14) प्राइज़ मनी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज़ 11 फरवरी 2025 से होगा। यह प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 20 फरवरी 2025 तक चलेगी।
इस बार प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी
इस साल 16 टीमें भाग लेंगी। जिनमें यूपी ग्रेस, राजस्थान हॉकी एसोसिएशन, एमएमएस स्पोर्ट्स अकादमी (हरियाणा), भेल (हैदराबाद), ग्रासरूट हॉकी अकादमी (कोलकाता), रॉयल हॉकी अकादमी (पंजाब), जेएआई हॉकी अकादमी (तमिलनाडु), नेवल टाटा हॉकी अकादमी (भुवनेश्वर), टाटा स्टील (जमशेदपुर), राउंड ग्लास हॉकी अकादमी (मोहाली), टीडब्ल्यूसी मणिपुर, यू.पी. करम, रितु रानी हॉकी अकादमी (पंजाब), गुरु नानक हॉकी अकादमी (दिल्ली), फ्लिकर्स ब्रदर्स (हरियाणा) और मनमोहन सिंह स्पोर्ट्स अकादमी (हरियाणा)की टीमें शामिल होंगी।
हॉकी महासचिव सुजीत कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट का सह-प्रायोजन पी.एन. इंटरनेशनल (करम ग्रुप, लखनऊ) कर रहा है। उद्घाटन समारोह 11 फरवरी 2025 को दोपहर 2:30 बजे होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी श्री एम.पी. सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को 1.50 लाख रुपये, उपविजेता खिलाड़ियों को 1लाख रुपये जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले को 50,000 ररुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, जिनके अध्यक्ष आईएएस ए.के. घोष होंगे। तकनीकी सचिव सैयद अली,महासचिव सुजीत कुमार,संगठन सचिव इमरानुल हक,कोषाध्यक्ष मुकुल लाल साह,पीआरओ गुरुतोष पांडे, समन्वयक शीराज़ आलम अजमी होंगे।