पहली बार जिला प्रशासन की झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा-जिलाधिकारी

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज कलेक्ट्रेट स्थित डा0एपीजेे अब्दुल कलाम सभागार में गणतंत्र दिवस 2022 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने के साथ ही कोविड-19 का विशेष तौर पर पूर्ण पालन कराया जायें, सेनेटाइजर, मास्क का इस्तेमाल किया जायें, इसमें किसी प्रकार की ढिलायी नही की जाये।

जिसमें राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहतें हैं। उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड भव्य एवं प्रतिष्ठित समारोह है। उन्होने परेड में शामिल होने वाली झांकियों के निर्माण हेतु अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, एसीपी, नगर पूर्वी, एसीपी यातायात, तथा सब एरिया कमाण्डर द्वारा नामित प्रतिनिधि के साथ संयुक्त निरीक्षण कर स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी  ने कहा है कि गणतंत्र दिवस 2022 की विधान सभा के सामने से गुजरने वाली गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व सेना के कमाण्डर करेगे।

 

Leave a Reply

Back to top button