राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 मार्च को

जयपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा। राजस्व मंडल में लोक अदालत के तहत आपसी समझाइश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने को लेकर राजस्व मंडल स्तर पर बैंच का गठन किया गया है।

अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से सदस्य राजेश कुमार दड़िया (न्यायिक अधिकारी) व सदस्य मदनलाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है। उन्होंने बताया की राजस्व मण्डल अजमेर में 22 मार्च को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा, जिसमें पक्षकारों के मध्य आम सहमति व समझाइश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मण्डल में सेवानिवृत्त आर.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार सिन्धी के स्तर से मार्गदर्शक के रूप में पक्षकारों के साथ समझाइश व काउन्सलिंग का कार्य किया गया। बड़ी संख्या में प्रकरणों की निस्तारण के प्रयास किये जा रहे हैं।

राजस्व मंडल प्रशासन के स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की दिशा में सभी स्तर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Back to top button