कर्मचारी को पीटने के दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Manoj Kumar Yadav 

लखनऊ ।पीजीआई अस्पताल से ड्यूटी कर गोपालखेड़ा स्थित घर जा रहे कर्मचारी को चार दिन पहले पीटने के आरोपी पिता-पुत्र पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव निवासी शिवराज सिंह ने शनिवार को पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया 25जनवरी को पीजीआई अस्पताल से ड्यूटी कर घर जा रहा था तभी गोपालखेड़ा पुल के पास गांव के ही रहने वाले विपक्षी उमेश सिंह व उसका बेटा हर्ष गाली-गलौज करने लगे,जब उसने विरोध किया तो दोनो ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर लहूलूहान कर दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Back to top button