Monday, January 12, 2026
More

    भारत विज्ञान, कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में प्राचीन काल से ही संपन्न-राज्यपाल

    जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में जन जागृति संस्थान एवं विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति की क्रियान्वयन से संबंधित कार्यशाला में भाग लिया। 

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने के लिए शिक्षक और शिक्षण संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा की भारत विज्ञान, कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में प्राचीन काल से ही संपन्न रहा है।

    उन्होंने भारतीय ज्ञान को नष्ट करने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा की विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारतीय ज्ञान को नष्ट करने के निरंतर प्रयास होते रहे हैं। लेकिन विचारों को नष्ट नहीं किया जा सकता।
    उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विकसित भारत के लक्ष्य के साथ भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular