Saturday, June 14, 2025
More

    लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी का ट्रायल सम्पन्न, 136 खिलाड़ियों का हुआ चयन

    गोरखपुर । लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा संचालित लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने चयन ट्रायल का आयोजन रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, गोरखपुर में किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान चयनकर्ता रेलवे के क्रिकेटर हसन नदीम, प्रेम शाही, अजय दूबे और अरविंद मिश्रा द्वारा बालक वर्ग में 128 और बालिका वर्ग में 8 सहित कुल 136 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

    चयनित खिलाड़ियों को पूरे वर्ष निःशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अनुभवी कोचों व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही, खिलाड़ियों को जिला लीग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग का अवसर भी मिलेगा।

    बालक वर्ग के चार श्रेणियों अंडर 12, अंडर 14, अंडर 16 और अंडर 19 में बांटा गया है, जबकि बालिका वर्ग में अंडर 19 श्रेणी के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

    लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 7 मई को दोपहर 3:30 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर उपस्थित होंगे। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन, संयुक्त सचिव डॉ. मुदित गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, अभिषेक यादव, विनोद पाठक, राजेंद्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

    ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

    अंडर 12 ( बालक वर्ग ) : आयुष दुबे ,आयुष कुमार यादव , अविरल राठौड़ ,देव कृष्ण मिश्र ,तेजस जायसवाल,दिव्यांश श्रीवास्तव ,समर यादव ,आदर्श मिश्र ,हिमांशु मौर्य ,रुद्रांश चतुर्वेदी ,ईशान यादव ,आर्यन कुमार,परितोष ,शिवांश सिंह ,तेजस यादव ,सूर्यांश शर्मा ,प्रखर कुमार ,अंकित दुबे ,अभ्युदय शुक्ला ,प्रखर त्रिपाठी ,सक्षम सोनकर ,गौरवजीत यादव ,यश निषाद ,राजवीर सिंह ,इस्माइल सिद्दीकी ,अंश सिंह ,शिव जायसवाल ,शिवांश निषाद,अनुज कुमार ,पार्थ सिंह ,प्रवण सिंह ,अव्यंश , तेजस पांडे ,उत्कर्ष , मंजीत यादव ,आयुष्मान मिश्र , लक्ष्य सिंह,ओम ,शौर्य , आदित्य ,हर्ष चतुर्वेदी , राहुल कुमार ,हैप्पी शर्मा ,प्रदीप शर्मा ,अविनाश मिश्रा , देवाशं पाडेंय ,आद्विक।

    ये भी पढ़ें : 150 से अधिक युवा क्रिकेटरों ने लखनऊ के सबसे बड़े टैलेंट हंट में दिखाया जलवा

    अंडर 14 ( बालक वर्ग ) : अमित कुमार , विश्वजीत पांडे ,अनुभव तिवारी ,शुभम यादव , अश्विन गुप्ता ,ओजस्वी , सजन निषाद ,दिव्यांश तिवारी ,सिद्धार्थ कसौधन ,शशांक सिंह ,फरहान अंसारी ,आशीष प्रजापति ,अभिनिवास मिश्र ,अवनीत यादव , मुकेश यादव ,रोहन कन्नौजिया ,सुधारता चौबे ,तौहीद , विनीत चौहान ,देवानंद पांडे , अभिषेक ,अभय प्रताप सिंह,अंश शर्मा ,इमरान ,अरशद असलम ,रतन हरियाणी , अनुराग यादव ,यथार्थ वर्मा ,मानवीय त्रिपाठी , दिव्यांशु ,सुब्रत सिंह ,सूर्यांश निषाद ,शिवानंद शर्मा ,आशुतोष शर्मा , शिवांश पांडे ,शुभेंद्र ,सिद्धार्थ चौबे ,शशांक गौतम ,धनंजय यादव,नैतिक गुप्ता , पीयूष शर्मा ,यथार्थ शर्मा।

    अंडर 16 (बालक वर्ग ) : शिवराज कुमार, रनबीर सिंह ,आर्यन सिंह, अनुराग कश्यप,दीपक चौहान ,आदित्य रावत,राज सिंह ,आदित्य प्रताप यादव,अंकित शर्मा ,कुणाल सिंह,विशाल यादव,अजीत,मो अनस, विपुल,आकाश साहनी,अभिनंदन,शिवानंद पांडे, अनुराग कुमार ।

    अंडर 19 ( बालक वर्ग ) : अथर्व पांडे ,शिवम् यादव ,सनी यादव, आलोक,तरुण कुमार,ऋषभ गुप्ता,आयुष चौधरी, मोहित सिंह ,हिमांशु कुमार,आयुष पांडे,कुलदीप कुमार,आदित्य सिंह,शौर्य प्रताप सिंह, आतिफ खान,उत्कर्ष सिंह,समीर कपाड़िया,कुशल कुमार सिंह,सलमान जकरिया ,विशाल त्रिपाठी

    ( बालिका वर्ग ) : गीतांजलि सिंह, श्यामली गुप्ता, सीटू पासवान, आराध्य पासवान, नुष्का सिंह, जिया तिवारी,अनुष्का सिंह, खुशी सिंह चयिनत हुई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular