Thursday, February 19, 2026
More

    यूपी ताइक्वांडो टीम में लखनऊ के छह खिलाड़ियों का चयन

    • देहरादून में आयोजित चतुर्थ कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग


    लखनऊ। लखनऊ के छह खिलाड़ियों का चयन आगामी चतुर्थ कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 के लिए घोषित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में कर लिया गया है।इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में 29 मई से 1 जून 2025 तक देहरादून (उत्तराखंड) में होने वाली इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं को वर्ष 2025 में भारतीय टीम ट्रायल्स में मौका दिया जाएगा ताकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके।


    इस आशय की जानकारी देते हुए जिला ताइक्वांडो संघ लखनऊ के संयोजक अमूल्य उपाध्याय ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के साथ इस चैंपियनशिप के लिए स्वयं को तैयार किया है।इस अवसर पर यूपी ताइक्वांडो के महासचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित एवं एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनन्द किशोर पाण्डेय ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।


    उत्तर प्रदेश टीम में चयनित लखनऊ के खिलाड़ी
    वैष्णवी सिंह (जूनियर पेयर)।
    आराध्य मिश्रा (जूनियर पेयर)।
    उमंग राजभर (क्योरगी, 15–17 वर्ष, बालक, 45.1–48.0 किग्रा)।
    अदिति शुक्ला (क्योरगी, 15–17 वर्ष, बालिका, 46.1–49.0 किग्रा)।
    कुनाल तिवारी (क्योरगी, 15–17 वर्ष, बालक, 51.1–55.0 किग्रा)।
    सना शर्मा (क्योरगी, 12–14 वर्ष, बालिका, 51.1–55.0 किग्रा)।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular