Friday, January 16, 2026
More

    सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 3 जवानों की मौत, 6 लापता

    सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र चट्टेन में रविवार (1 जून 2025) शाम 7 बजे भारी बारिश और भूस्खलन हुआ। इसमें सेना का कैम्प भी तबाह हो गया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह सुरक्षाकर्मी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

    रक्षा अधिकारी ने बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। छह सुरक्षा जवान लापता हैं, उनकी तलाश के लिए प्रयास जारी हैं। बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

    सिक्किम में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का दौर जारी है। तीस्ता नदी में पर्यटकों का वाहन गिर गया था। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं। प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए हेलिकॉप्टरों और अन्य संसाधनों का उपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगन जिले के अलावा ग्यालशिंग, नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular