“मूल्यपरख राजनीति में अधिवक्ता समाज” विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज तहसील में स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को “मूल्यपरख राजनीति में अधिवक्ता समाज” विषय पर अधिवक्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय कुलदीप पति त्रिपाठी व मुख्यवक्ता संजय जी, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री इतिहास संकल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय विमल श्रीवास्तव ने सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवल कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया,जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि देश व समाज को चलाने के लिए जो लोग आएंगे वही असल मे मूल्य परख राजनीति है।
देश की सुरक्षा एवं अक्षुणता को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे लोगों को लाना है।इस सब मे अधिवक्ताओं का विशेष महत्व है।जो अपने आसपास व अन्य लोगों को भी जागरूक करें जिससे देश को सुरक्षित हाथों को सौपा जा सके।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम विजय द्विवेदी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवअटल सिंह, पूर्व महामंत्री ललित मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह, विनय शुक्ला, यशवीर सिंह, धीरज तिवारी, हिमांशु तिवारी, वैभव द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button