फुटबाल प्रतियोगिता : गोरखपुर को 2-0 से हराकर लखनऊ फाइनल में पहुंचा

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने 27वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबाल प्रतियोगिता-2025 के पहले सेमीफाइनल में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ के फुटबॉल ग्राउंड पर मैच से पहले खिलाड़याें से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि।

35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ के फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल में 35वीं वाहिनी पीएसी के गोलकीपर प्रदीप कुमार राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर टीम के कई अटैक को नाकाम किया। खेल के 18वें मिनट में परवेज खान व 20वें मिनट में सुमित कुमार ने गोल करते हुए 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को जीत दिलाई।

 

Back to top button