गोसाईगंज कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोसाईगंज कस्बे में मगंलवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्कूली बच्चो संग तिरंगा यात्रा निकाली।
यात्रा में चेयरमैन गोसाईंगंज निखिल मिश्रा व विधानसभा संयोजक शम्भू  नाथ पांडे समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें। हाथो में तिरंगा झंडा लेकर निकले कार्यकर्ताओ ने लोगो से अपने अपने घरो व दुकानो में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। यात्रा का समापन स्वतंत्रता सग्रांम सेनानी व पूर्व विधायक पंडित रामपाल त्रिवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया है।
Back to top button