केन्द्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर चुनाव जीतने के दिए मंत्र

Manoj Kumar Yadav 

लखनऊ। पोलिंग बूथ पर हम जितने मजबूत होंगे, चुनाव में जीत उतनी ही आसान होगी। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने रविवार को मोहनलालगंज कस्बे में  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक लेते हुये कही।उन्होने भाजपा प्रत्याशी अमरेश रावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओ को बूथ जिताने का मंत्र देते हुये कहा कि हमारी पार्टी में प्रधानमंत्री हो, गृहमंत्री हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष या कोई और बड़े से बड़ा नेता उसने कभी ना कभी बूथ स्तर पर कार्य किया है, यही हमारी पार्टी की खासियत है, जबकि अन्य दलों के बड़े नेताओं को पता ही नहीं होता की बूथ पर जाकर कैसे काम करना होता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास रचती भी है और इतिहास बदलती भी है,यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीत कर यहां एक बार फिर इतिहास बनाने वाली है। केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओ से कहा प्रत्याशी की जीत आप के हाथ में,आप सब अपने अपने बूथ जीतने के लिये जी जान लगा दे,यकीन मानिये जीत निश्चित मिलेगी।
बैठक में विधानसभा प्रभारी आर. बी. सिंह, जिला महामंत्री राम लाल, मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक तिवारी, पूर्व महामंत्री राज कुमार पांडे, चेयरमैन निखिल मिश्रा, एससी मोर्चा जिलामंत्री हंसराज, वरिष्ठ नेता आदित्य मिश्रा, कल्लू वर्मा, अभिषेक रावत, सतीश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी, मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, निगोहां मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी, गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, देवी दत्त त्रिपाठी सहित काफी सख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button