Monday, February 9, 2026
More

    एशिया कप 2025 : यूएई में यूएई को 9 विकेट से रौंदकर भारत ने किया आगाज

    यूएई की धरती पर एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में भारतीय चाइनामैन कुलदीप यादव ने अपना जादू बिखेरा। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुलदीप विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। कुलदीप की धुन पर यूएई के बल्लेबाज जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए और पूरी टीम महज 57 रनों पर ढेर हो गई। चाइनामैन गेंदबाज ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 13 गेंदों में यूएई के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। कुलदीप ने महज 7 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले।

    यूएई के खिलाफ मैच के दौरान रन भागते सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल व अभिषेक शर्मा।

    टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी यूएई की टीम 47 रनों के स्कोर पर 2 विकेट खोकर अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, इसके बाद कप्तान सूर्या ने गेंद कुलदीप यादव के हाथों में थमाई और अगली कुछ बॉल में मैच की पूरी कहानी ही बदल गई। कुलदीप ने राहुल चोपड़ा को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम के कैप्टन मुहम्मद वसीम को पवेलियन की राह दिखाई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने हर्षित कौशिक को भी चलता कर दिया और यूएई को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया।

    एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में यूएई के खिलाफ शॉट लगाते अभिषेक शर्मा।

    कुलदीप जब दूसरे स्पेल में फिर लौटे, तो उन्होंने पहली ही गेंद पर हैदर अली को आउट करते हुए यूएई की पूरी टीम को समेट दिया। 2.1 ओवर के स्पेल में कुलदीप ने महज 7 रन खर्च किए और 4 विकेट झटके।

    टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत यूएई को 57 रनों पर समेटने के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने बल्ले से खूब धमाल मचाया। अभिषेक ने पारी की पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जमाते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर सिर्फ 3 ओवर में ही 38 रन स्कोर बोर्ड पर लगा डाले। अभिषेक 16 गेंदों में 2 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स लगाने के बाद 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार ने 2 गेंदें खेलीं और वह 7 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की यह गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

    भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी इसलिए चुनी ताकि पिच को पढ़ सकें। ये पिच धीमी थी और स्पिनरों को मदद मिल रही थी। कुलदीप ने कमाल की गेंदबाज़ी की और हार्दिक, दुबे और बुमराह ने उनका अच्छा साथ दिया। इस दौरान सूर्या से जब अभिषेक शर्मा के बारे में सवाल किया गया तो जवाद देते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा अभी नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं दुनिया में, और ये उन्होंने फिर साबित कर दिया। चाहे लक्ष्य 200 हो या 50 — वो हमेशा टोन सेट करते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सभी बहुत उत्साहित हैं।

    एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में यूएई के खिलाफ शॉट लगाते शुभमन गिल।

    यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम  ने कहा कि हमने शुरुआत तो ठीक की थी लेकिन बीच में लगातार विकेट खो बैठे। भारत एक बेहतरीन टीम है और उनकी योजना हर बल्लेबाज़ के लिए साफ थी। यही कारण है कि वो दुनिया की नंबर 1 टीम हैं। हम इससे सीखकर वापसी की कोशिश करेंगे।

    प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने कहा कि मैंने अपनी फिटनेस और गेंदबाज़ी दोनों पर मेहनत की है। पिच को समझते हुए सही लेंथ पर गेंद डाली और बल्लेबाज़ों के इरादे पढ़ने की कोशिश की। आज सब कुछ प्लान के मुताबिक गया।

    टी20 पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

    रोहित शर्मा, आदिल राशिद, अहमदाबाद, 2021
    यशस्वी जायसवाल, सिकंदर रज़ा, हरारे, 2024
    संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, मुंबई, वर्ल्ड कप 2025
    अभिषेक शर्मा, हैदर अली, दुबई, 2025
    पूरे हुए टी20I में सबसे कम गेंद-
    93ः नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014
    99 ओमान बनाम इंग्लैंड, नॉर्थ साउंड, 2024
    103 नीदरलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
    106 यूएई बनाम भारत, दुबई, 2025

    पूर्ण सदस्य टीम द्वारा सबसे ज़्यादा गेंद शेष रहते जीत-
    101ः इंग्लैंड बनाम ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024
    93ः भारत बनाम यूएई, दुबई, 2025
    90ः श्रीलंका बनाम नेट चटगाँव, 2014 ट
    90 ज़िम्बाब्वे बनाम मोज़ाम्बिक, नैरोबी, 2024
    भारत द्वारा पिछला सर्वाधिक: 81 गेंदें बनाम दुबई में स्कॉटलैंड, 2021

    RELATED ARTICLES

    Most Popular