एशिया कप 2025 पर भारत का विजय तिलक,पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19.1 ओवर में महज़ 146 रनों पर ढेर कर दिया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि बुमराह, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में, भारत ने 147 रनों का लक्ष्य तिलक वर्मा (69*) और शिवम दुबे (33) की जुझारू पारियों की बदौलत 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Back to top button