Wednesday, March 4, 2026
More

    पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, इस विभाग के बने CEO

    • पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO,कार्यकाल तीन साल का रहेगा कार्यकाल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है।

    मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसर में से एक माना जाता है।

    उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा, वह अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और सीईओ, यूपीडा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

    यह नियुक्ति राज्य के नीतिगत बदलावों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन को एक अनुभवी और मजबूत नेतृत्व प्रदान करेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular